अखिल भारतीय वैष्णव (च.स.) विकास ट्रस्ट, मुम्बई (रजि.)
के अधीन संचालित
वैष्णव धर्मशाला, हरिद्वार
(अखिल भारतीय वैष्णव (च.स.) धर्मशाला, हरिद्वार)
शताब्दी चौक, बिरला फार्म गली नंबर 5, हरिपुर कला, ऋषिकेश रोड़, हरिद्वार (उत्तराखंड)
सम्मानीय चतु: सम्प्रदाय वैष्णव समाज बंधुओं
सादर जय सियाराम, जय श्रीकृष्ण
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हरिद्वार में वैष्णव समाज धर्मशाला का वर्षों पुराना सपना विकास परिषद व विकास ट्रस्ट, मुम्बई ने दिनांक 27, 28 व 29 दिसम्बर 2013 को उदघाटन करके साकार किया ।
वैष्णव समाज की हरिद्वार में धर्मशाला के लिए तत्समय वैष्णव बंधुओं ने दिल खोल के आर्थिक सहयोग किया था, जिनके सहयोग को देखते हुए अलग अलग श्रेणी की ट्रस्टी शिप रखी गई जो निम्न थी :-
1 प्रमुख संस्थापक संरक्षक ट्रस्टी
(रुपये 11 लाख से अधिक राशि)
2 मुख्य संस्थापक संरक्षक ट्रस्टी
रुपये 5 लाख से 11 लाख तक की राशि)
3 संस्थापक संरक्षक ट्रस्टी
(2 लाख 51 हजार से 5 लाख तक की राशि)
4 मुख्य संस्थापक ट्रस्टी
(1लाख 51 हजार से 2 लाख 51 हजार तक की राशि)
5 संस्थापक ट्रस्टी
(1 लाख से 1लाख 51 हजार तक की राशि)
6 आजीवन ट्रस्टी
(51 हजार या उससे ज्यादा 1 लाख तक की राशि)
सहयोग कर्ता
11 हजार से 51 हजार तक की राशि या इस राशि तक की सुविधाएं जैसे पंखे, कूलर,A C,वाशिंग मशीन, वाटर कूलर, गद्दे, तकिए, रजाई, कंबल, चादरें, कुर्सियां, टेबल्स इत्यादि-इत्यादि
उदघाटन तक जो ट्रस्टी बने उसके बाद ट्रस्टी नहीं बनाए गए थे ।
अब 1 अप्रैल 2026 से पुनः नए ट्रस्टी बनाए जाने का निर्णय लिया गया है जिसके निम्न नियम रहेंगे :-
1 केवल चार सम्प्रदाय 52 गोत्र के चतु: सम्प्रदाय वैष्णव बंधु को ही ट्रस्टी बनाया जाएगा,
2 ट्रस्टी बनने के प्रस्ताव की स्वीकृति मिलने पर ही ट्रस्टी बन सकेंगे ,
3 उपरोक्त में से किसी एक प्रकार के ट्रस्टी की स्वीकृति के पश्चात राशि जमा होने पर ही ट्रस्टी माना जायेगा ।
4 ट्रस्टी की अपना पूर्ण पोस्टल एड्रेस व मोबाईल नंबर देने होंगे ।
5 आजीवन ट्रस्टी के अलावा अन्य को अपना एक उत्तराधिकारी नॉमिनी का नाम बताना होगा ।
वैष्णव धर्मशाला, हरिद्वार के ट्रस्टी व सहयोग कर्ता बनकर धर्मशाला के विकास एवं विस्तार को गति देवें ।
वर्तमान में उपलब्ध सुविधाएं
1. चार 4 बेड A C रूम
2. पांच 3 बेड A C रूम
3. दो 4 बेड non A C रूम
4. दो 2 बेड non A C रूम
5. एक 12 बेड डोरमेट्री रूम
6. तल मंजिल पर एक हॉल
7. जनरल लेट्रिन बाथ
8. बड़ी किचन
9. बड़ी ठंडे पानी की मशीन
10. लिफ्ट
11. कार पार्किंग सुविधा
12. बड़ा ओपन गार्डन
13. केंटीन
समाज सेवा सर्वोपरि
चिड़ी चोंच भर ले गई, नदी न घटियो नीर ।
दान दिए धन ना घटे, कह गए दास कबीर।
दिसंबर 2026 में ट्रस्टीगण की आम सभा का आयोजन धर्मशाला में प्रस्तावित है जिसमें ट्रस्टीयों का सम्मान किया जाकर उन्हें ट्रस्टीशिप का प्रमाण पत्र दिया जायेगा, इस सुनहरे अवसर का लाभ उठावें ।
निवेदक
जयंती भाई बी वैष्णव
(संरक्षक)
रामचंद्र जे वैष्णव
(अध्यक्ष)
भानु शंकर एन वैष्णव
(कोषाध्यक्ष)
9322658998
संपर्क सूत्र
एन डी निम्बावत
महासचिव
9314713779